फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर छात्रों से धोखाधड़ी करने वाला एक और शातिर गिरफ्तार





पुवायाँ, शाहजहाँपुर जनपद शाहजहाँपुर की थाना पुवायाँ पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर छात्रों को फर्जी अंक तालिकाएं (Marksheets) देने और धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त श्याम शेरवानी को राजीव चौक से गिरफ्तार किया है।
यह मामला दिसंबर 2024 का है, जब पुवायाँ निवासी कमलदीप शुक्ला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने 'वी.के. सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज' (बरेली मोड़) के नाम से एक फर्जी संस्थान चलाया। वादी को धोखाधड़ी से इस कॉलेज में मैनेजर के पद पर जॉइन कराया गया और कई छात्रों के फर्जी एडमिशन कर उनसे मोटी रकम वसूली गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि यह पूरा गिरोह फर्जी दस्तावेज और मार्कशीट तैयार करने के खेल में शामिल था।

अजय सिंह की ख़ास रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post