निगोही रोड पर बेलगाम ओवरलोडिंग वाहन, ARTO की चुप्पी पर उठे सवाल




शाहजहांपुर के निगोही रोड पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों का आतंक साफ तौर पर देखा जा सकता है। चाहे ईंट से भरी ट्रॉलियां हों, या मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली या फिर ओवरलोड टेंपो—सड़क पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में परिवहन विभाग, खासकर ARTO (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) शाहजहांपुर की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर इस मार्ग पर ओवरलोड वाहन दौड़ते रहते हैं, लेकिन ARTO कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे है और जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।
#ओवरलोड_वाहनों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। भारी भरकम ट्रॉलियां और अनियंत्रित #टेंपो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर #स्कूली_बच्चों और बाइक सवारों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित हो रहा है।
#क्षेत्रवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि या तो विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं। यही नहीं ओवरलोडिंग के चलते न सिर्फ सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि #सरकार को #राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। नियमों के अनुसार तय सीमा से अधिक भार ले जाने पर जुर्माना लगना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा होता नहीं दिख रहा।
#स्थानीय_लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है,कि निगोही रोड पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए और ओवरलोड वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि हादसों पर लगाम लग सके और सड़कें सुरक्षित रह सकें।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post