शाहजहाँपुर के थाना तिलहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने सघन चेकिंग और घेराबंदी कर सफलता हासिल की।
पुलिस के मुताबिक, मु0अ0सं0 181/26 से जुड़े 7 अभियुक्तों को ग्राम धनेला के पास से दबोचा गया। इनके कब्जे से 2 हथौड़ी, 1 लोहे का पाइप और 3 लकड़ी के डंडे बरामद हुए। वहीं दूसरे मामले मु0अ0सं0 177/26 में वांछित 2 आरोपियों को गुलचम्पा नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिन पर पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
तिलहर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment