मुंबई: शहर में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पायधुनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पायधुनी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले (गु.र.क्र. 509/2026) में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:00 से 9:30 बजे के बीच घोघारी मोहल्ला स्थित 144 एस.के. ग्लास बीड्स दुकान के पास पुलिस गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। पुलिस टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई।
शक के आधार पर पंचों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद काले रंग के बैग से 756 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 30,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा कर ड्रग्स को सील कर जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैसल मेहमूद। कय्युम (38) के रूप में हुई है, जो घोघारी मोहल्ला, पायधुनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को रात 11:55 बजे हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह ड्रग्स कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सतर्कता की सराहना की जा रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment