नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CBD बेलापुर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर 7 पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर मिलिंद भराम्बे के निर्देश पर की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 15 स्थित “स्पा पैलेस स्पा" में बॉडी मसाज के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली ग्राहक भेजकर पुष्टि की और फिर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान स्पा की मैनेजर नीतू हजारीलाल प्रजापत (33) को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि वह महिलाओं को जबरन इस धंधे में धकेल रही थी और ग्राहकों से 8500 रुपये तक वसूले जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सभी पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment