अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत





संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ 5 अप्रैल। थाना सरायमीर क्षेत्र के आजमगढ़–शाहगंज मार्ग पर स्थित छित्तुपट्टी मंदिर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार, अनीश पुत्र शाह मोहम्मद निवासी ग्राम दरिखां, शेख अहमदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, रविवार सुबह नमाज अदा करने के बाद आजमगढ़–शाहगंज मार्ग पर टहलने गए थे। वापसी के आयी दौरान जब वह छित्तुपट्टी मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए फूलपुर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भतीजे शफीक अहमद की तहरीर पर पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मृतक के परिवार में एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post