एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गौ तस्कर अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार




प्रयागराज यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गौ तस्कर अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार, 
एसटीएफ ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के आनंद हॉस्पिटल के सामने हवाई जहाज चौराहे से किया गिरफ्तार,
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में बीएनएस की धारा 303(2) व 3, 5,8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है,
इसी मुकदमे में फरार अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम घोषित है,
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है,
लेकिन मौजूदा समय में वह पुराना कटरा थाना कर्नलगंज प्रयागराज में रह रहा था,
सीओ एसटीएफ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 
अभियुक्त अब्दुल्ल उर्फ नूर अब्दुल्ला  16/17 जनवरी 2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर बरसंडा गांव में गायों को चुराकर उनका वध कर दिया, 
गायों का सिर काटकर नदी में फेंक दिया और मांस बेचने के लिए शरीर उठा ले गया,
इसी मामले में प्रतापगढ़ की देल्हूपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था,
इस मुकदमे में भी फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया गया,
इसके बाद से वह गिरफ्तारी के डर से छिपकर इधर उधर रहने लगा था,
गिरफ्तार 50 हजार के इनामी अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला के खिलाफ प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में गोवध और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं,
एसटीएफ ने गिरफ्तार अभियुक्त को प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में दाखिल कर दिया है,
मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट एम एस जाबिर

Post a Comment

Previous Post Next Post