इंटर कॉलेज मैदान में जुआ खेलते 5 दबोचे, नगदी बरामद




शाहजहांपुर। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुवायां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटर कॉलेज मैदान में जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान में कुछ लोग जुए की फड़ सजाए बैठे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब साढ़े तीन बजे छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ कुल 2260 रुपये नगद बरामद किए हैं। इसमें फड़ से 600 रुपये और अभियुक्तों की जामा तलाशी में 1660 रुपये मिले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दी है और मामले की जांच जारी है।

अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post