मुंबई पुलिस के मालवणी पुलिस थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने व्यावसायिक (कमर्शियल) मात्रा में गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1. लवकुश फुलचंद वर्मा (28 वर्ष)
2. अंकित कुमार मानसिंह (24 वर्ष)
3. सितू रामकुमार वर्मा (24 वर्ष)
तीनों आरोपी वर्तमान में राठी गली नंबर-2, कनेर, भिवंडी (जिला ठाणे) में रह रहे थे तथा मूल रूप से प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
घटना स्थल
पूनम रोज नर्सरी, मार्वे रोड, मालवणी, मालाड (पश्चिम), मुंबई-95पुलिस उपायुक्त परिमंडल-11 के आदेशानुसार मालवणी पुलिस की निगरानी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
रात करीब 3:00 बजे संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बिक्री के उद्देश्य से रखा गया व्यावसायिक मात्रा का गांजा बरामद किया गया।
37 किलोग्राम गांजा ।
अनुमानित कीमतः ₹18,50,000इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारीः
पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. हिंडे (तपास अधिकारी)
सहायक पुलिस निरीक्षक वानखेडे
पुलिस उपनिरीक्षक मगर
पो. हवा अनिल पाटील
पो.हवा अविनाश चिकणे
पो. हवा स्वप्निल काटे
पो.शि मुकेश धर्माधिकारी
पो.शि मुदस्सर देसाई
पो.शि साजिद शेख
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर के मार्गदर्शन में की गई।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद गांजा किस सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा है तथा इसके पीछे मौजूद मुख्य तस्करों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
Post a Comment