आजमगढ़ लालगंज थाना देवगांव में दिनांक 18.03.2026 को वादी बलिराम पाण्डेय पुत्र जयराम पाण्डेय निवासी ग्राम डूहरु थाना मेहनाजपुर की पत्नी को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर पर्स चोरी कर लिया गया जिसमें मोबाइल फोन तथा 1500 रुपये नगद जिसके सम्बन्ध मे थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0- 98/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात् पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक 30.03.2026 को वादी रितिक जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल निवासी निहोरगंज,थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट दिया तथा पेट्रोल पम्प के पास वादी के पाकेट में रखा रुपया 1120 छीन लिया जिसके सम्बन्ध थाना देवगांव पर मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 304(2) बी.एन.एस. पंजीकृत विवेचना की जा रही है।
दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त आदित्य मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा ग्राम सोफीफुर (मोहनपुर पटवास) थाना देवगांव आजमगढ उम्र लगभग 32 वर्ष का नाम प्रकाश में आया ।
आज दिनांक 31.03.2026 को लालगंज चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी मय हमराह, उ0नि0 अभिषेक मिश्रा द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त आदित्य मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा ग्राम सोफीफुर (मोहनपुर पटवास) थाना देवगांव आजमगढ उम्र लगभग 32 वर्ष को शिवपुर बाजार वाराणसी से वाहन संख्या UP50DF3945 के साथ समय करीब समय 02.05 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1920 रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल, 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 63/2014 धारा 3/4 गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम थाना देवगांव आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 187/2013 धारा 302,201,394,411 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 368/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना देवगांव आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 106/2016 धारा 328,394,411 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 180/2016 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 117/2026 धारा 309(4) बी.एन.एस. थाना देवगांव आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 98/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना देवगांव आजमगढ़
8. मु0अ0सं0 118/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
1. सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज
2. उ0नि0 अभिषेक मिश्रा
3. का0 कमलेश सरोज,
4. का0 सोनेलाल थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
Post a Comment