संवाददाता अंकित कुमार शर्मा
गोंडा जनपद के मनकापुर क्षेत्र के मधईपुर में स्थित एक इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में देर शाम अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से हुए इस विस्फोट में एजेंसी संचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि गोदाम की बाउंड्री वॉल तक ढह गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में धमाके की वजह इन्वर्टर या तकनीकी खराबी बताई जा रही है, हालांकि कुछ सूत्र अवैध गैस रिफिलिंग की ओर भी इशारा कर रहे हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Post a Comment