बाघ घोड़े को लगभग 200 मीटर दूर घसीट कर ले गया और उसे मार डाला




संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर में खुटार वन विभाग रेंज के गेहुंआ गांव में एक बाघ ने पालतू घोड़े का शिकार किया है। बाघ घोड़े को लगभग 200 मीटर दूर घसीट कर ले गया और उसे मार डाला।
यह घटना गांव के निवासी पुत्तन वाल्मीकि के घर के पास हुई। पुत्तन का घर गांव के किनारे पर है, जहां उनका घोड़ा बंधा हुआ था। यह हमला रात के समय हुआ।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पुत्तन वाल्मीकि ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन दरोगा रोहित पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और घोड़े के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post