आधी रात का गेहूं खेल बेनकाब: मंडी के बाहर चल रही थी चोरी-छिपे खरीद, 180 बोरे पकड़े, केंद्र प्रभारी सस्पेंड



संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर। रोजा मंडी में देर रात गुपचुप तरीके से चल रही गेहूं खरीद का बड़ा खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई करते हुए केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।जानकारी के अनुसार मंडी समिति के अधिकृत क्रय केंद्र के बजाय किसी अन्य स्थान पर रात के अंधेरे में गेहूं की खरीद की जा रही थी। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग मौके से खिसक गए। जांच के दौरान करीब 180 बोरे गेहूं बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर मंडी निरीक्षक को सौंप दिया गया।
जांच में सामने आया कि खरीद का स्थान अधिकृत नहीं था और तौल प्रक्रिया भी नियमों के खिलाफ की जा रही थी। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी त्रिपुरेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसानों के साथ किसी भी तरह की अनियमितता या अवैध खरीद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी  है वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने fir करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post