एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई – करोड़ों रुपये के ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार




मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग यूनिट्स द्वारा किए गए ऑपरेशन में करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विशेष ऑपरेशन के दौरान कुल 29.292 किलोग्राम नारकोटिक्स जब्त किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10,14,46,100 रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन) और हाइड्रोपोनिक कैनाबिस शामिल हैं।
B.P.T. रोड पर MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
 एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम पेट्रोलिंग के दौरान मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ऑयल पाइपलाइन ऑफिस के सामने, B.P.T. रोड इलाके में संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 218 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 54,50,000 रुपये आंकी गई है।विले पार्ले ईस्ट में हाइड्रोपोनिक कैनाबिस बरामद।
इसके अलावा 06 अप्रैल 2026 को विले पार्ले ईस्ट इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से हाइड्रोपोनिक कैनाबिस की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 7 किलो 690 ग्राम हाइड्रोपोनिक कैनाबिस जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 7,69,00,000 रुपये बताई गई है।
अलग-अलग यूनिट्स का संयुक्त ऑपरेशन
एंटी-नारकोटिक्स सेल की विभिन्न यूनिट्स ने समन्वय के साथ यह स्पेशल ऑपरेशन चलाया। पुलिस के अनुसार, ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा वर्ली यूनिट आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post