गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा बीते महीनों किए गए प्रदर्शन का बड़ा असर देखने को मिला है इटियाथोक में 16 करोड़ रुपये से बिसुही नदी पर तीन लेन का पुल बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राज्यमार्ग खंड अयोध्या के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल निर्माण होने से गोंडा के अलावा बलरामपुर जिले के करीब पांच लाख यात्रियों को मंडल मुख्यालय व राजधानी लखनऊ जाने में सुविधा मिलेगी।
प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी पत्रकार अंकित कुमार शर्मा
Post a Comment