डोंगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स मामले में शहबाज़ उर्फ विक्की गिरफ्तार, NDPS Act के तहत केस दर्ज



संवाददाता जावेद शेख 

मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंबई डोंगरी पुलिस स्टेशन की  टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहबाज़ उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है।
डोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि Dongri इलाके में एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष निगरानी रखते हुए जाल बिछाया।
संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एमडी ड्रग्स (MD) बरामद किया गया। बरामद माल को मौके पर पंचनामा कर जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत  मामला दर्ज किया है
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस हिरासत लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब इन बिंदुओं पर जांच कर रही है:
आरोपी ड्रग्स कहां से लाता था
सप्लाई नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है
क्या इसके पीछे बड़ा ड्रग्स गिरोह सक्रिय है
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
डोंगरी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post