संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर आजमगढ़ क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर के नेतृत्व में कस्बा में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। आगामी पवित्र रमजान व होली के पर्व को को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के दिशा-निर्देश पर क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के देखरेख में पुलिस फोर्स फ्लैग मार्च सरायमीर थाना से निकल कर रोडवेज, पुलिस बूथ, ठाकुरद्वारा मंदिर, खरेवां मोड़, सिराजी का पुरा, के रास्ते पुराना थाना,चौक, होते हुए कस्बा के संवेदनशील स्थलों का मुआयना करते हुए मवेशी तिराहा,नन्दावां मोड़ से पुलिस बूथ पहुंच कर समाप्त हुआ। क्षेत्रीय अधिकारी फूलपुर ने फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर समय तैयार रहेगी।
Post a Comment