आजमगढ़ दिनांक 15 मार्च 2026 जोलहापुर बथुआपार, सगड़ी, आजमगढ़
ग्रामसभा जोलहापुर बथुआपार में ग्रामीण किसानों ने किसान एकता समिति के साथ बैठक किया। अखबार में निकली खबर मंदूरी एयरपोर्ट का विस्तारिकरण के लिए पुनः सर्वे किया जाएगा। जिसका किसानों ने एक स्वर में विरोध किया। किसानों ने कहा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए पुनः सर्वे रद्द किया जाए।
हम ग्रामवासी अपनी उपजाऊ जमीन, मकान, पेड़ पौधे, पशुपालन, आजीविका, अपना स्वयं का रोजगार बर्बाद नहीं होने देंगे । हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण सर्वे तत्काल रद्द किया जाए । किसान विरोधी नीतियां बनाना बंद करें। ग्रामवासियों किसानों को परेशान न किया जाए। बैठक की अध्यक्षता दीपचंद यादव एवं रामसंहार प्रजापति ने किया।
बैठक को रामविलास, विनोद कुमार यादव, महेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, अभिषेक यादव, अमर सिंह यादव, अनिल यादव, चंद्रदेव यादव, सुदामा यादव, महादेव यादव, सलटू यादव एडवोकेट, हरिलाल, सुभाष यादव, चंद्रदेव यादव, नंदलाल यादव, अजय यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।
बैठक में राम तीरथ यादव, प्रेम नारायण यादव, रामचेत यादव, रामप्रकाश, शुभम यादव, रामबोध यादव रूखानी यादव, राजेंद्र यादव, सुनील यादव, राम सिंह यादव, रामनारायण यादव, सकलदीप प्रजापति, सतिराम यादव, सुदामा यादव, सुरेंद्र यादव, गिरीश यादव, हरीनाथ एवं बहुत से उपस्थित रहे।
महेंद्र यादव
संयोजक किसान एकता समिति
8004727168
Post a Comment