संवाददाता सुभाष तिवारी
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के द्वितीय यात्री हाल की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से रविवार को अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय वहां मौजूद यात्री बाल-बाल बच गए।सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से को घेरकर सुरक्षित कराया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Post a Comment