फूलपुर में स्थित मस्जिद मुफ्ती अब्दुल्लाह शाह फुलपूरी इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया





संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ फूलपुर में स्थित मस्जिद मुफ्ती अब्दुल्लाह शाह फुलपूरी इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरायमीर में स्थित मदरसा अरबिया बैतूल उलूम के प्रबंधक मुफ्ती अहमदुल्लाह शाह के द्वारा फूलपुर में स्थित मस्जिद मुफ्ती अब्दुल्ला साहब फुलपूरी के द्वारा 24 रमजान को इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो रोजेदारों ने रोजे़ इफ्तार किया। मस्जिद में 20 रमजान को शाम में ही सैकड़ो रोजेदारों ने इश्तिकाफ में बेठकर अल्लाह ताला की इबादत करने में जुटे हुए हैं। रोजे इफ्तार करने से पूर्व मुफ्ती अहमदुल्लाह शाह ने मस्जिद में उपस्थित रोजेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह ताला को अपने बंदे को भूख प्यास रखना मकसद नहीं है। बल्कि रोज के जरिए बंदे को एक अच्छा इंसान बनना है। खाना पीना से दूर रहने के साथ-साथ आंख, कान, हाथ, पैर यहां तक की शरीर के सभी हिस्सों से किसी प्रकार का कोई गलत काम ना कर अल्लाह ताला की दिल लगा कर इबादत करने का मकसद रोज़ा है। मुफ्ती अब्दुल्लाह शाह के नेतृत्व में सभी रोज़दारों ने अपनी-अपनी नमाज, रोज़ा, जकात एवं की गई सभी इबादतों की कबूलियत और बीमार के लिए सेहत, दुनिया से जो जा चुके हैं उनके लिए मगफिरत, मोहल्ला, गांव देश व संसार में भाईचारा व अमन चैन बने रहे इसके लिए अल्लाह ताला से रो-रो कर प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post