संवाददाता अजय सिंह
शाहजहाँपुर जनपद के कटरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर बाबू उर्फ रियाज की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति को सीज कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और अवैध कमाई से उसने आलीशान मकान, कीमती प्लॉट समेत कई संपत्तियां अर्जित कर ली थीं। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी चल और अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि सीज की गई संपत्तियों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
Post a Comment