संदिग्ध परिस्थितियों में क्लर्क की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ खुलासा



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

गोंडा जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब लोक निर्माण विभाग (PWD) के खंड द्वितीय में तैनात 52 वर्षीय क्लर्क संतोष कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार का शव उनके पटेल नगर स्थित घर में बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। दिनभर घर से बाहर न निकलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों की टीम ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी और माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह घर में अकेले रहते थे। उनकी एक बेटी है, जो रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार संतोष कुमार लंबे समय से शराब का सेवन करते थेयू और अक्सर परेशान रहते थे। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है।

प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी के साथ बने रहें हर बड़ी खबर के लिए

Post a Comment

Previous Post Next Post