पुलिस ने 12.45 ग्राम हेरोइन किमत करीब (1.24 लाख रुपए)व हथियार के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़ थाना सरायमीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 12.45 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग ₹1.24 लाख) व धारदार हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
28 मार्च 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग संजरपुर के पास एक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में मो. बेलाल के पास से 5.82 ग्राम और अतिकुर्रहमान के पास से 6.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
ऑटो से 4 चापड़, 4 चाकू और 2 मस्तरा भी बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post