ईदगाह में अदा की गई शांतिपूर्ण ईद की नमाज पुलिस सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम




संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ लालगंज क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार रमजान महीने के समाप्ति के बाद मनाया जाता है सुबह से ही ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग दिखे देवगांव, लालगंज, बैरीडीह, कटौली बुजुर्ग, जहाजमानपुर दौना, बसही इकबालपुर बनारापुर, सलाहारा सोफीपुर टिकरगाढ आदि क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख ईदगाहों में विशेष नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई जहां हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया लोगों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया गया ईदगाहों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला बच्चों में खासा  उत्साह रहा वे नए कपड़ों में नजर आए और नमाज के बाद ईदगाहों के बाहर सजी मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही, ईद की नमाज के बाद लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवगांव थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय, लालगंज चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी, अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए ,

Post a Comment

Previous Post Next Post