आश्रम में छप रहे थे करोड़ों के नोट.. योग गुरु सहित 7 अरेस्ट





गुजरात अहमदाबाद  से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरत  स्थित एक आश्रम में छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर नकली नोट छापे जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2.38 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं इस के साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
इस मामले में कथित योग गुरु प्रदीप जोटांगिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोट छापने के लिए विशेष प्रकार का कागज विदेश से मंगाया जाता था। यह कागज China से मंगाया गया था और इसका भुगतान Cryptocurrency के जरिए किया गया, ताकि लेन-देन का पता न चल सके।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट के तार और किन-किन जगहों से जुड़े हुए हैं। जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post