संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर आजमगढ़ रमजान का तीस रोज़ा पुरा होने के पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की शाम चांद देखने के बाद ईद का त्यौहार मनाने के अपने अपने घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाने लगे। शनिवार की सुबह नहा-धोकर नया नया कपड़ा पहनकर खुशबू लगाकर अपने परिवार के लोगों के साथ ईदुल फितर के शुक्राना की नमाज अदा करने गांव की ईदगाह में पहुंचे। ईदुल फितर की नमाज अदा करने से पहले गरीबों को सदका फितर रकम देने के बाद नमाज़ पढ़ी। नमाज़ अदा करने से पूर्व राजापुर सिकरौरा ईद में मौलाना उमर असलम इस्लाही ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उन मुसलामानों के लिए खुशी का दिन है जो पवित्र रमजान का तीस रोज़ा पुरे किया है। क्यों कि उसको आज ईश्वर की ओर से रोज़ा रखने की मजदूरी दी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स0) ने फ़रमाया है कि ईदगाह में आने का हक़ सिर्फ उनका है जो रमजान का रोज़ा रखा है। वह लोग ईदगाह से बाहर हो जाएं जो लोग बीना किसी समस्या के रोज़ा ना रखा है। क्यों कि मजदूरी उसी को मिलती है जो ईमानदारी के साथ काम पूरा करते हैं। सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा, संजरपुर, शेरवां, कोरौली खुर्द, राजापुर सिकरौरा, नन्दावां समेत 24 ईदगाह में ईदुलफितर की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।सुरक्षा के मद्देनजर नज़र सभी ईदगाह पर एसआई व पुलिस तैनात कर थाना प्रभारी सरायमीर क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
Post a Comment