गोंडा से लखनऊ के लिए फिर शुरू होगी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में खुशी



संवाददाता अमित कुमार शर्मा 

गोंडा। लंबे समय से बंद चल रही गोंडा से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू करने की तैयारी हो गई है। कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब रेलवे द्वारा इसे दोबारा चलाने का फैसला किया गया है।
जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का नंबर 55061/55062 होगा। यह ट्रेन नकहा जंक्शन से रात 11:10 बजे चलकर आनंद नगर, बढ़नी और बलरामपुर होते हुए सुबह लगभग 5:48 बजे गोंडा जंक्शन पहुंचेगी और यहां से लखनऊ के डालीगंज के लिए रवाना होगी।
रेलवे द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। ट्रेन के दोबारा संचालन की खबर मिलते ही गोंडा और आसपास के जिलों के यात्रियों में खुशी की लहर है, क्योंकि इस ट्रेन से रोजाना कामकाज और पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post