चर्चित रमेश हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया




संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

गोंडा (उत्तर प्रदेश): जिले के कोड़िया बाजार के अंतर्गत ग्राम रुकमंगतपुर में हुए चर्चित रमेश हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कोड़िया थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, बीते 7 मार्च की शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें रमेश, मंगल, महेश और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रमेश को लखनऊ रेफर किया गया। उपचार के दौरान 9 मार्च को रमेश की मृत्यु हो गई।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों  सूरज उर्फ क्षत्राम, शिवम और उनके पिता ओमप्रकाश बाजपेयी — को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों को आयरानगर छितौनी नहर के पास से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 105 (बीएनएस) की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post