पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं




जिला संवाददाता सरफराज मुअज्जबी

आजमगढ़ सरायमीर जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के दौरान हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को ग्राम छित्तेपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट की घटना हुई थी इस मामले में उपनिरीक्षक धीरज कुमार की तहरीर पर थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 63/2026 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस तथा 3/5/25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत दोनों पक्षों के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था मामले की जांच के दौरान 12 मार्च को पुलिस ने दबिश देकर दूसरे पक्ष के नामित आरोपी एहसान खान को गिरफ्तार कर लिया इसी क्रम में देर रात करीब 10:05 बजे उपनिरीक्षक उदय बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित एक आरोपी नन्दांव मोड़ पर मौजूद है सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चाय की दुकान के पास खड़े व्यक्ति से पूछताछ की उसने अपना नाम एहसान खान पुत्र स्वर्गीय मतिउद्दीन निवासी ग्राम छित्तेपुर थाना सरायमीर बताया पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना सरायमीर का 31-A हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं इनमें बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, लोक संपत्ति क्षति और महामारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post