524 गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, एजेंसी मालिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

झांसी उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत के बीच झांसी में 524 गैस सिलेंडरों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए गैस एजेंसी संचालक, मुनीम और दो ट्रक ड्राइवर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम के प्लांट से 2 मार्च को 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक कानपुर देहात भेजा जा रहा था। होली के कारण ड्राइवर ने ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर दिया और घर चला गया। इसी दौरान 5 मार्च की रात बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। अगले दिन ट्रक परिछा क्षेत्र के पास खाली हालत में मिला।
जांच में सामने आया कि चोरी करने वाले आरोपी पहले उसी ट्रक के ड्राइवर रह चुके थे। नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और 524 सिलेंडर एक गैस एजेंसी संचालक को करीब 13 लाख रुपये में बेच दिए।
पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के पास से 524 गैस सिलेंडर (389 भरे और 135 खाली), 11 लाख 93 हजार 820 रुपये नकद, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ट्रक मालिक पर ड्राइवरों के करीब 70 हजार रुपये बकाया थे। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने करीब 18 लाख रुपये के सिलेंडरों की चोरी की साजिश रची थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बड़े मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post