30 बीघा गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू




संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम खासडिह में मंगलवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खासडिह निवासी तुफेल अहमद, सुहेल अहमद व अबू ज़ैद पुत्रगण इरशाद अहमद के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post