25 हजार का इनामी वाहन चोर मलकान सिंह गिरफ्तार




गोंडा, यूपी। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वाहन चोर मलकान सिंह उर्फ मोनू सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसे आनंद नगर क्षेत्र के पास से दबोच लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में नगर कोतवाली में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 11 मार्च को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को उसकी तलाश में लगाया गया था।
नगर कोतवाल बृजेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पर नगर कोतवाली क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है। पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने के लिए कई बार अलग-अलग जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।                   

प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी पत्रकार अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post