संवाददाता अजय सिंह
शाहजहांपुर। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को एसपी राजेश द्विवेदी ने निलंबित कर दिया यह कार्रवाई कई बार नोटिस भेजने पर भी जवाब न मिलने के बाद की गई है लंबे समय से अनुपस्थित 17 पुलिसकर्मी निलंबित एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि छह माह के दौरान विभिन्न कारणों यह पुलिसकर्मी अवकाश लेकर गए थे लेकिन वापस नही लौटे। जिस वजह से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें से अधिकांश की दूसरे विभागों में नौकरी लग चुकी है या फिर लगने वाली है। जिस वजह से ये लोग ड्यूटी पर वापस नही लौटे हैं। गत वर्ष भी करीब 15 पुलिसकर्मी इसी तरह से अनुपस्थित चलने की वजह से निलंबित किए गए थे।
Post a Comment