सौम्या मिश्रा और सुमेघा मिश्रा ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में एक साथ सफलता का परचम लहराया



संवाददाता ए के सिंह 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली दो सगी बहनों, सौम्या मिश्रा और सुमेघा मिश्रा ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में एक साथ सफलता का परचम लहराया है। बड़ी बहन सौम्या ने AIR 18 हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया, जबकि छोटी बहन सुमेघा ने 253वीं रैंक प्राप्त की। कमाल की बात यह है कि दोनों ने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। पिता दिल्ली में प्रोफेसर हैं और मां गृहिणी, जिनके मार्गदर्शन ने इन बहनों को 'पावरफुल' उड़ान दी। सौम्या, जो पहले से ही मिर्जापुर में एसडीएम के पद पर तैनात थीं, उन्होंने ड्यूटी के साथ तैयारी जारी रखी और अपनी छोटी बहन का भी हौसला बढ़ाया। यह सफलता दिखाती है कि अगर परिवार का साथ और खुद का दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post