पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी के एक लाख नब्बे हजार रूपये बरामद किया





संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी के एक लाख नब्बे हजार रूपये बरामद कर पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के दिनांक 12.02.2026 को नन्दलाल निषाद पुत्र स्व0 जेठू निषाद निवासी ग्राम पश्चिम पट्टी थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना सरायमीर में प्रार्थना पत्र दिया कि एक महीने पहले वादी के घर पश्चिम एक व्यक्ति जिसका नाम धर्मेन्द्र पुत्र लालजीत ग्राम कमरावां थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ जिसने मुझसे झाड़ फुक करवाया और बताया कि मैं एक आदमी को जानता हूं जिसका नाम राम आशीष मौर्या पुत्र लल्लन मौर्या जमुवावा थाना बरदह जनपद आजमगढ है उसके पास 20 kg चाँदी व 2 सोने की ईट है अगर हम दोनो लोग मिलकर 2 लाख रु0 दे देते है तो चाँदी व सोना हम लोगो को मिल जायेगा जिसे हम लोग आपस में बांट लिया जायेगा जिसके मैंने दिनाक 10/02/2026 को समय लगभग 01.00 दिन में 2 लाख रु0 लेकर छित्तेपुर पेट्रोल पम्प से पहले पहुँचा तो धर्मेन्द्र पुत्र लालजीत निवासी उपरोक्त व राम आशीष मौर्या पुत्र लल्लन मौर्या निवासी उपरोक्त पहले से उसी स्थान पर मौजूद थे जिसके बाद धर्मेन्द्र ने मुझ प्रार्थी को पैसा लेकर थोड़ी दुर बुलाया और मुझको कागज से लिपटा हुआ दो थैला दिया और मुझसे 2 लाख रु0 लेकर धर्मेन्द्र और राम आशीष मौर्या लेकर चले गये थोडी देर बाद जब कागज से लिपटा हुआ थैला खोला तो देखा उसमें 2 पीतल का कटा हुआ टुकड़ा निकला। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर पर धारा 318 बीएनएस के अंतर्गत उपर्युक्त व्यक्ति के नाम मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना सरायमीर उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह , उपनिरीक्षक बासुदेव साहनी, उपनिरीक्षक नीरज कुमार गौड ने कांस्टेबल आदर्श कुमार, कांस्टेबल अरविन्द्र कुमार गौतम, कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय के साथ मुखबिर की सूचना पर खण्डवारी नहर पुलिया के पास से धर्मेन्द्र पुत्र लालजीत सा0 कमरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को पकड़ कर जामा तलाशी ली तो उसके पास से ठगी कर लिए गए एक लाख नब्बे हजार रुपए बरामद हुए। बरामद सामान के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को स्थानीय थाना में लाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा।रामआशीष मौर्या पुत्र लल्लन मौर्या सा0 जमुवावा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ अभी फरार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post