जल जीवन मिशन के तहत लगभग पौने दो करोड़ करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी सिर्फ शो पीस दिख रही है




संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ सरायमीर आजमगढ विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम कोरौली खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत लगभग पौने दो करोड़ करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी सिर्फ शो पीस दिख रही है। ज्ञात होगी जनपद आजमगढ़ विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम कोरौली खुर्द में शुद्ध जल घर घर पहुंचने के लिए जल जीवन मिशन के तहत सन 2021 से 2022 के बीच लगभग पौने दो करोड़ की लागत में पानी की टंकी का निर्माण हुआ। पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाई गई सभी गांव वासियों ने अपने-अपने घर पानी कनेक्शन लिया। निर्माण के बाद पानी सप्लाई शुरू हुई। तो गांव वासियों का चेहरा खुशी से चमक उठा। लोग आपस में बात करने लगे अब हमको शुद्ध जल पीने को मिलेगा परंतु एक महिना पानी की सप्लाई हुई। उसके बाद बंद हो गई जो अब तक बंद पड़ी हुई है। रखरखाव के अभाव में पानी टंकी ग्राउंड में जंगल बना हुआ है। जगह-जगह घासफूस उग गई है। स्टाफ रूम व सप्लाई रूम के दरवाजे पर भी घास चढ़ गई है ग्राउंड का मेन गेट के ऊपर घास ऐसी लगी हुई है जैसे मालूम हो रहा है कई वर्षों से इसके अंदर किसी का आना-जाना नहीं है गांव के लोग पूछ रहे हैं करोड़ों की लागत से पानी टंकी तो बन गई है परंतु सप्लाई भी बंद है इसका जिम्मेदार कौन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post