लखनऊ शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब उसे लखनऊ लाने की तैयारी में है करीब 10 महीने पहले लखनऊ की विशेष अदालत ने राशिद को भगोड़ा घोषित किया था।
राशिद नसीम और उसकी कंपनियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में करीब 554 एफआईआर दर्ज हैं। आरोप है कि निवेश के नाम पर 800 से 1000 करोड़ रुपए की ठगी की गई। लुभावने रिटर्न का वादा कर लोगों से पैसा जुटाया गया और 2019 में राशिद देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय एजेंसियों के समन्वय से हुई है।
सरकारी एजेंसियां पहले ही राशिद और उससे जुड़ी कंपनियों की सैकड़ों करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी हैं। 2021 में जारी एक ऑडियो में राशिद ने दावा किया था कि करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त हो चुकी है, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपए आंकी गई।
राशिद और उसके भाई आसिफ पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आसिफ को पहले ही प्रयागराज से गिरफ्तार किया जा चुका है। अब ED आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
Post a Comment