मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की बड़ी कामया हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी 3 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार





मुंबई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सुमित स्वास्तिक सावंत (32) को नवी मुंबई के खारघर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित सावंत कई संगीन मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों की सप्लाई तथा मकोका (MCOCA) के तहत भी मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच लगातार प्रयास कर रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की टीम ने खारघर में जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश किया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों तथा अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post