संवाददाता अंकित शर्मा
धानेपुर (गोंडा) के बिरतिहन पुरवा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 8 वर्षीय मासूम अभिषेक को स्कूल जाते समय मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर के.पी.एच इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां मौजूद स्कूल स्टाफ व संचालकों ने उनकी बात सुनने के बजाय गाली-गलौज और मारपीट की।
इतना ही नहीं, जब परिवार थाने पहुंचा तो वहां से भी पहले इलाज कराने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। बाद में परिजनों ने सीओ सदर से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई और बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा ले जाया गया।
आखिर कब तक पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा? बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
Post a Comment