दर्दनाक हादसा: महिला सिपाही और मासूम बेटे की जिंदा जलकर मौत




संवाददाता अंकित शर्मा

उत्तर प्रदेश के रामपुर के पास एक बेहद दुखद सड़क हादसे में 23 वर्षीय महिला सिपाही और उसके 2 साल के मासूम बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ कार से नैनीताल घूमकर वापस लौट रही थी।
रास्ते में उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे कार का पेट्रोल टैंक फट गया और कार में भयंकर आग लग गई। हादसे के दौरान पति और एक रिश्तेदार किसी तरह कार से बाहर निकल गए, लेकिन महिला सिपाही अपने बेटे को बचाने की कोशिश में कार में ही फँस गई।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई एक माँ अपने बच्चे को बचाते-बचाते खुद भी इस दुनिया से चली गई  यह हादसा हर किसी की आंखें नम कर रहा है 

Post a Comment

Previous Post Next Post