संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने चैन की चोरी करने वाली पांच महिलाओं को एक चोरी के चैन के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका इसरत पत्नी मो0 अख्तर ग्राम दरिखा शेख अहमदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर बावत आज दिनांक 04.11.2025 को समय करीब सुबह 10.30 बजे घर से संजरपुर बाजार से आटो में बैठकर सरायमीर बाजार जा रही थी कि आटो में बैठी 05 महिलाओ द्वारा आवेदिका का सोने का चैन चुरा ले लेने तथा शोर करने पर आसपास के लोगो द्वारा उपरोक्त महिला को रोका गया तो मैने जब तलाश किया तो नेहा के पास से मेरी कटी हुई सोने की चैन मिली तब हमलोग आटो की मदद से पाँचो महिलाओ को पकड कर पुलिस को सौंपा। पूछताछ पर पकड़ी गई सभी पांच महिलाओं ने अपना नाम-पता 1. नेहा पुत्री रोहित निवासी बन्दुवरी थाना ऊरुवा बाजार 2. सिब्बू पत्नी ओमकुमार निवासी छपिया थाना बड़हलगंज 3. सुनीता पुत्री सरजु निवासी रजहटा थाना बड़हलगंज 4. शिम्पी पत्नी बिहारी निवासी छपिया थाना बड़हलगंज 5. मधु पत्नी आरुष निवासी छपिया थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के मु0अ0सं0-442/25 धारा- 3(5), 303(2) ,317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।
Post a Comment