प्रतिदिन अलग-अलग गलियों में कैंप लगाकर भरा जाएगा फॉर्म , सभासद प्रतिनिधि लालू




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर (जौनपुर) आज नगर के पुरानी बाज़ार वार्ड में पुलिस चौकी के पास कैंप लगाकर प्रिंस गुप्ता "लालू सभासद प्रतिनिधी पुरानी बाजार, मछ्लीशहर जौनपुर द्वारा एस आई आर फॉर्म भरा गया । और रामलीला मैदान पुरानी बाजार में सभासद प्रतिनिधी के भाई प्रमित गुप्ता एडवोकेट द्वारा फार्म भरा गया।
आज पुरानी बाजार वार्ड के रामलीला मैदान में कैंप लगाकर SIR फॉर्म भरा गया।। इसी क्रम में तेज़ गति के साथ नूरुज़जमा बी एल ओ, पवन कुमार, अजय बी एल ओ द्वारा फॉर्म भरा गया।।इसी क्रम में लालू गुप्ता प्रतिनिधि ने अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन कैंप लगाकर फॉर्म भरा जाएगा । आप सभी नगरवासियों से निवेदन है कि एस आई आर"विशेष गहन पुनःनिरीक्षण" मतदाता फॉर्म को जरूर भरे इसे जागरूकता अभियान के तहत भरवाया जा रहा है, आप सभी लोग से ये जरूरी दस्तावेज लेकर अवश्य पहुंचे जिसमें 1–मतदाता फार्म 2– सफेद (सादा) पासपोर्ट साइज फोटो 3– मुखिया का मतदाता कार्ड 4– अपना आधार, पेन कार्ड 5–माता–पिता का मतदाता कार्ड लेकर कैंप में आए और तत्काल फार्म भरवा कर जमा करे। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर फॉर्म भरवाया और लोगों ने सभासद प्रतिनिधि लालू का शुक्रिया अदा किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post