इस्लामिक लाइब्रेरी आफिस सरायमीर पर पड़ोसी के अधिकार पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई




संवाददाता मोहम्मद यासीर 

आजमगढ़ सरायमीर इस्लामिक लाइब्रेरी आफिस पर पड़ोसी के अधिकार पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें जमात-ए-इस्लामी हिन्द के आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष अहमद कलीम ने बताया कि जमात-ए-इस्लामी हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पड़ोसी के अधिकार से जनता को जागरूक करने के लिए दस दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसका विषय आदर्श पड़ोसी, आदर्श समाज है। पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पड़ोसी किसी भी जाति व धर्म का हो उसका ख्याल रखना हमारे-आपके लिए बहुत ही जरूरी है। सिर्फ घर का पड़ोसी ही नहीं बल्कि यात्रा, स्कूल, दुकान यहां तक कहीं भी साथ रहने वाला व्यक्ति पड़ोसी हो जाता है। उसके दुःख सुख हर स्तर पर उसकी मदद करनी चाहिए। जिसका पड़ोसी उससे तकलीफ में रहेगा ईश्वर के पास उसकी पकड़ होगी। अबु वासे ने पड़ोसी के अधिकार के सम्बन्ध में संक्षेप में बताया। अंत में जमात-ए-इस्लामी हिन्द के सरायमीर यूनिट अध्यक्ष अकील अहमद के दुवा से प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post