ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने की मृतक के परिजनों को 51000 की आर्थिक मदद



संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर;- जनपद के मदनपुर क्षेत्र के गांव प्रतापपुर गहवरा निवासी अरविंद कुमार (22) का आरोपी श्रवण सिंह के बेटे ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इस दौरान अरविंद कुमार ने उसके बेटे को मारापीटा था। उसने घर पर आकर अपने पिता श्रवण से शिकायत की थी। रविवार शाम आरोपी श्रवण अपने घर के पास अरविंद कुमार को पकड़ लिया और जमीन पर पटक पटककर मार डाला। पुलिस ने आरोपी श्रवण के खिलाफ गैर इरादान हत्या में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर परिवार वालों ने सोमवार मदनापुर थाना गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सीओ सदर प्रयाक जैन ने आज शासन दिया था की हत्या में मुकदमा तरमीम किया जाएगा। इस अश्वशासन पर जाम खत्म हुआ था मंगलवार दोपहर परिवार वाले अरविंद का सब लेकर अंतिम संस्कार के लिए ढाई घाट जा रहे थे। कटरा जलालाबाद रोड पर जलालाबाद क्षेत्र में मालपुर पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। बुधवार को ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह पहुंचे गांव प्रतापपुर गहवरा मृतक अरविंद कुमार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की और परिवार वालों की मांग को सुना परिवार वालों ने बताया कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। पुलिस वालों ने अपने तरीके से तहरीर लिखकर मुकदमा दर्ज किया है। हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। मेरी रिपोर्ट 302 में तमीम की जाए। गांव वालों ने क्राइम इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव को लगाया आरोप बताया कि इंस्पेक्टर ने  अपने आप बोलकर तहरी लिखवाई है। विधायक अरविंद कुमार ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए। आईजी बरेली   और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से फोन पर वार्ता करके क्राइम इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव निलंबित के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने 20 मिनट के अंदर क्राइम इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन के स्थानांतरित किया। ददरौल विधायक अरविंद कुमार ने मृतक अरविंद की बहन की शादी की ली जिम्मेदारी परिवार वालों को ₹51000 की सहायता धनराशि दी। ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह ने मृतक के परिवार वालों को₹21000 की धनराशि दी। इस समय  ब्रजमोहन सिंह सत्येंद्र सिंह प्रधान सर्वेश मिश्रा प्रधान आनंद प्रताप सिंह पंकज प्रधान ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह कौशल सिंह थाना अध्यक्ष विश्वजीत प्रताप सिंह आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post