संवाददाता जाबिर शेख
उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के मुबारकपुर में पत्रकारों के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत हमेशा एक्टिव मोड में रहता है अपनी स्थापना के महज चार वर्षों में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने भारत सहित विश्व के अनेक देशों में अपना परचम लहराने में सफलता प्राप्त किया है बनारसी एवं फैंसी साड़ी सूट के लिए विश्व भर में विख्यात जनपद आजमगढ़ की मुबारकपुर नगरी में आगामी 11 मई रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों के बीच अपने विचार साझा करेंगे आजमगढ़ मंडल के मंडलायुक्त श्री विवेक अई ए एस
एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह आई पी एस विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में जिन लोगों ने आने की सहमति दी है वे हैं न्यूज लाइन नेटवर्क नई दिल्ली के एडिटर इन चीफ श्री अजय कुमार , आर के ग्रुप कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव तथा प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जयदेव के संपादक व राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह प्रधान संपादक मऊ क्रांति समाचारपत्र ने बताया कि कश्मीर से लगायत कन्याकुमारी तक राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने लगभग हर प्रांत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। विश्व के प्रमुख अनेक देशों में भी राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया है कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जनपद आजमगढ़ जिलाध्यक्ष श्री कमल सिंह यादव ने बताया कि सम्मान समारोह के माध्यम से पत्रकारों को अपनी बात कहने और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की महिला विंग की राष्टीय अध्यक्षा पूनम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों की भी भागीदारी होने की संभावना है
Post a Comment