संवाददाता हाफिज नियामत
मछलीशहर जौनपुर।सेवा भारती काशी प्रांत द्वारा मछली शहर नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर दो सौ एक्यावन कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम एवं कलश यात्रा का अद्भुत आयोजन किया गया, जिसमें नगर के सभी सम्मानित लोगों ने पूरे मनोयोग से सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मछलीशहर जिला प्रचारक प्रभात भाई साहब ,संघ के अन्य सभी स्वयंसेवक तथा सेवा भारती के विभाग उपाध्यक्ष डॉ0 विनय कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। सेवा भारती के विभाग मंत्री डॉ आर0 बी चौहान जी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की चर्चा पूरे नगर में हो रहा है।
Post a Comment