संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर जौनपुर _स्थानीय नगर के बरईपार चौराहा स्थित शिव गोविंद महाविद्यालय पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि सादगी पूर्ण तरीके से मछलीशहर लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष अंकित कन्नौजिया की अध्यक्षता में शिव गोविंद महाविद्यालय में मनाई गई । सपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बना कर तथा साइकिल का प्रतीक बना कर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया,उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद डा0 अमर बहादुर यादव जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आज देश का जनमानस एक रुपए में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है तो यह भी श्रद्धेय नेता जी की देन है ,नेताजी ने देश की महिलाओं की साक्षरता के लिए अति सराहनीय कार्य किया ,श्रद्धेय नेता जी हमेशा लोगों की धड़कन बन कर लोगों के विचारों में जिंदा रहेंगे
इसी क्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अनिल यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेता जी इस देश के जवानों के लिए जो महान कार्य किया वह शब्दों में नहीं बयान किया जा सकता, नेता जी की वजह से आज देश के शहीद जवानों का पार्थीव शरीर राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनके घर पर आता है जिससे उनके परिजन और लोग शहीदों का अंतिम दर्शन कर पाते हैं,अजहर रहमान ने लोगों को बताया कि नेता जी ने अपने बचपन में ही नहर आंदोलन में हिस्सा लिया और देश के किसानों और मजदूरों, मजलूमों,महिलाओं ,छात्रों,नौजवानों,के हित की लड़ाई सदैव लड़ी पहली बार सरकार में आते ही नेता जी ने किसानों पर लगाने वाला कर चुंगी समाप्त किया । ,इस कार्यक्रम में मौजूद रहे अमितेश सहाय जिला महासचिव बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जौनपुर,शरद यादव जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा जौनपुर ,सौरभ यादव विधान सभा उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी जौनपुर , अवधेश कुमार यादव,विपिन ,सुशील मौर्या ,मेराज खान,मुन्ना यादव , इंजीनियर रंग बहादुर गौतम, घनश्याम यादव पूर्व विधान सभा अध्यक्ष युवजन सभा मछलीशहर आदि मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अजहर रहमान ने किया ।
Post a Comment