संवाददाता सुभाष शास्त्री
वाराणसी त्योहारों पर ना हो कोई अप्रिय घटना बेहद संजीदा हैं ACP भेलुपुर सहायक पुलिस आयुक्त भेलुपुर धनंजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में बेहद सजग दिखाई दिए पुलिस कर्मी आगामी पर्व विजयदशमी नाक कटैया मेला इत्यादि पर्व को देखते हुए आज पीएसी बल के साथ उपनिरीक्षक विनय यादव ने खोजवा चौकी से होते हुए किरहिया से दशमी तिराहा, सुंदरपुर व पुनःसुंदरपुर से गांधी चौक तक पैदल गश्त किया ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे साथ ही त्योहारों के प्रति लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया की कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल सूचित करें , साथ ही स्वयं पी ए सी बल के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र में गहन जांच पड़ताल किया तथा संदिग्ध वस्तुओं को देखा गया ताकि अप्रिय घटना न घटने पाए अक्सर रात्रि में देखे जाते हैं गश्त में उपनिरीक्षक विनय यादव
Post a Comment