गोली लगने से एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत



संवाददाता जावेद शेख

मुंबई में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी.
बाबा सिद्दीकी 9.15 मिनट के बीच ऑफिस से निकले.
 बताया जा रहा है कि जिस वक्त फायरिंग हुई उस वक्त बाबा सिद्दीकी अपने दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे. पटाखे फोड़ते समय अचानक कार से तीन लोग बाहर निकले
 ये तीनों लोग मुंह पर रूमाल बांध कर आये थे. उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की. गोली उनकी छाती में लगी.
 फायरिंग बाबा सिद्दीकी के ऑफिस के पास राम मंदिर के पास हुई.
 बाबा सिद्दीकी के सहयोगी के पैर में गोली लगी. गोली लगने से बाबा सिद्दीकी गिर पड़े. इसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. खबर यह भी है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अस्पताल प्रशासन से फोन पर जानकारी ली है ।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post