राधे कृष्ण मेमोरियल हॉस्पिटल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया




संवाददाता हाफिज नियमत 

मछलीशहर जौनपुर _ शनिवार को मछलीशहर के राधा कृष्ण मेमोरियल हॉस्पिटल सरस्वती नगर में डा0 अमर बहादुर यादव जिला पंचायत सदस्य ने डा0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल यादव की अध्यक्षता में डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई ।समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया । उक्त कार्यक्रम में डॉ.अमर बहादुर यादव जिला पंचायत सदस्य ने बताया की लोहिया जी ने देश की आज़ादी में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया लोहिया जी ने गांधी वादी विचार धारा पर चल कर देश की सत्ता को हिला कर रख दिया और देश के प्रधान मंत्री पंडित नेहरू जी के विरुद्ध चुनाव भी लड़ा , लोहिया जी ने समाजवाद को पूरे देश में एक अमली जामा पहनाया । इसी क्रम में समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जौनपुर के जिला महासचिव अमितेश सहाय ने लोगो को सम्बोधित किया और उन्होंने लोहिया जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राम मनोहर लोहिया सदा सादगी पूर्ण जीवन जिया जबकि वे गुलाम भारत में भी सर्वसंपन्न थे ,सपा नेता अजहर रहमान ने लोगों से कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि जिस दिन देश की  सड़के सूनी हो जायेंगी उस दिन सांसद आंवर हो जायेगी और आज देश की संसद मायूस हो गई है,देश प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है कोई भी जन प्रतिनिधि जनता की बात नहीं कर रहा है सरकार दिवालिया हो गई है,आज देश में भ्रष्टचार चरम पे है एक समय था जब लोहिया जी ने रिक्शे वाले के लिए प्रधानमंत्री नेहरू जी से लड़ाई लड़ी और आज सरकारें महापुरुषों का सम्मान नहीं करने दे रही हैं विपक्षियों को नजर बंद किया जा रहा है। लेकिन लोहिया जी ने कहा था जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती हैं, 
 इस अवसर पर इं.कृष्ण कुमार बिंद ,राजनाथ बिंद,अंकित कन्नौजिया,सौरभ यादव, मेराज खान , विपिन यादव सहित काफी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहें ।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अजहर रहमान ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post